छत्तीसगढ़

श्री दावड़ा विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, एनएसएस स्थापना दिवस एवं योग-सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। श्री दावड़ा विश्वविद्यालय नवा रायपुर के विश्वविद्यालय के ओपन ऑडिटोरियम में नशा मुक्ति अभियान, एनएसएस स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण, योग सहभागिता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, नशा मुक्ति, योग, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग की विशेष सहभागिता रही। विभाग के विद्यार्थियों द्वारा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली एवं नशा मुक्ति का संदेश प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज, स्वस्थ जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया।

MP में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, CM मोहन यादव 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्य अतिथि श्री संजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से समाज में स्वस्थ एवं जागरूक वातावरण निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। श्री दावड़ा विवि के सीईओ चिन्मय दावड़ा, डायरेक्टर जनरल डॉ चार्मी दावड़ा एवं मानद निदेशक तुलसीदास सिंघानी ने भी एनएसएस स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे और नशा मुक्ति अभियान में सबको अपनी भागीदारी देने की अपील की। विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ वरुण गंजीर ने कहाकि कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button