छत्तीसगढ़

इवेंट इंडस्ट्री को एक सूत्र में जोड़ रहा PACE परिवार, एक मंच पर आए अलग-अलग क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स, साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प

Jatin Nachrani

रायपुर : एक सफल आयोजन के पीछे कई लोगों की मेहनत और बेहतर तालमेल होता है। कोई आयोजन की योजना बनाता है तो कोई मंच सजाता है। कोई खास पलों को कैमरे में कैद करता है तो कोई मेहमानों के खानपान और मनोरंजन की जिम्मेदारी संभालता है। इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े इन्हीं अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को PACE (प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ क्यूरेटर्स ऑफ इवेंट्स) एक मंच पर ला रहा है।

PACE से जुड़े प्रोफेशनल्स एक-दूसरे के अनुभव और काम को समझने के साथ आपसी सहयोग की भावना को मजबूत कर रहे हैं। संगठन की सोच है कि इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग मिलकर काम करें और इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।

वेडिंग प्लानर से कलाकार तक, सभी एक मंच पर
PACE में वेडिंग प्लानर्स, इवेंट मैनेजर्स, डेकोरेटर्स, एंकर्स, फोटोग्राफर्स, सिनेमेटोग्राफर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, कैटरर्स, वेन्यू और ट्रैवल पार्टनर्स के साथ मनोरंजन क्षेत्र के कलाकार भी जुड़े हैं। काम के क्षेत्र भले ही अलग हों, लेकिन सभी को जोड़ने वाली कड़ी इवेंट इंडस्ट्री है।

संगठन के जरिए सदस्यों को अपने अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिल रहा है। खासकर इस क्षेत्र में नए लोगों को अनुभवी प्रोफेशनल्स से जुड़कर काम की बारीकियां समझने और आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

PACE सिर्फ संगठन नहीं, परिवार है

PACE के सदस्य इसे केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार के रूप में देखते हैं। यहां एक-दूसरे के काम को आगे बढ़ाने और जरूरत के समय सहयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। एक मंच पर बड़ी संख्या में इवेंट प्रोफेशनल्स की मौजूदगी ने भी संगठन की एकजुटता को दिखाया।

इस अवसर पर PACE के अध्यक्ष शरद पांडे, उपाध्यक्ष गणेश जी, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, सचिव विक्की (सेकंड चैनल) और महासचिव लोकेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper