देश-विदेश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा एक्शन, कोर्ट ने हाफिज सईद के खिलाफ जारी किया सख्त आदेश

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते साल हुए आतंकी हमले के मामले में बड़ा कानूनी एक्शन लिया गया है। इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, NIA की याचिका पर जम्मू की अदालत ने ये वारंट जारी किया है। याचिका में हाफिज सईद को पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया गया है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी

एनआईए ने 10 जुलाई को दाखिल की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज सईद को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में आरोपी बनाया है। अदालत के आदेश के बाद हाफिज सईद के खिलाफ गैरमौजूदगी में मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया है। एनआईए ने अदालत को बता दिया है कि हाफिज सईद इस वक्त पाकिस्तान में मौजूद है और उसे भारत लाना फिलहाल संभव नहीं है। नए आपराधिक कानूनों के तहत फरार आरोपी के खिलाफ गैरमौजूदगी में ट्रायल का प्रावधान किया गया है। अब हाफिज सईद को भगोड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

पाकिस्तान में रची गई थी आतंकी हमले की साजिश

एनआईए के मुताबिक, पहलगाम हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, साजिश में हाफिज सईद की अहम भूमिका रही। एनआईए ने कहा है कि पाकिस्तान से प्रत्यर्पण की सभी कानूनी संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं। एनआईए की ओर से दायर की गई पहली चार्जशीट में तीन पाकिस्तानी आतंकी सुलेमान, जिब्रान और हमजा अफगानी को आरोपी बनाया गया था। लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी साजिद सैफुल्ला जट्ट का नाम भी चार्जशीट में आरोपी के तौर पर रखा गया है। पहलगाम के बशीर अहमद और परवेज अहमद को भी आरोपी बनाया गया है।

Railway Recruitment: रेलवे में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 29,200 रुपये तक सैलरी, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक

पहलगाम हमले के बारे में जानिए

आपको बता दें कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातार पर्यटक थे। दर्दनाक बात ये भी थी कि आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछा और फिर उनकी हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद देश भर में आक्रोश की लहर देखी गई। इस घटना के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से जवाबी सैन्य अभियान चलाया था। इस कार्रवाई में भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद सैन्य और आतंकी ढांचे को ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ सहित नौ आतंकी ठिकाने तबाह हो गए। इसके अलावा पाकिस्तान के दर्जनभर एयरबेस भी तबाह कर दिए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका