छत्तीसगढ़
Trending

भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने गोलीबारी कर खदेडा

पुंछ । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिराने के लिए सेना के जवानों ने गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद ड्रोन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वापिस लौट गया।

अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने देर रात जिले के मेंढर सेक्टर में सीमा बाड़ के पास ड्रोन की हरकत देखी और करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की। उन्होंने बताया कि इलाके में कुछ देर मंडराने के बाद ड्रोन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लौट गया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ न गिराए गए हों। तलाशी अभियान अभी जारी है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button