RADA
खेल

पेरिस ओलंपिक : मनु भाकर ने जीता कांस्य, भारत के पदक का खोला खाता

पेरिस ओलंपिक : मनु भाकर ने जीता कांस्य, भारत के पदक का खोला खाता

आज पेरिस ओलंपिक में इवेंट्स का दूसरा दिन है। आज भारत के पदकों का खाता खुल सकता है। शूटिंग में मनु भाकर से उम्मीदें हैं। इसके अलावा महिला तीरंदाजी टीम भी पदक जीतना चाहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोल दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। फाइनल में मनु ने शुरू से ही तीसरा स्थान बरकरार रखा और तीसरा स्थान ही हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स ने जीता। ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में भी तीसरे स्थान पर रही थीं। वह शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका