छत्तीसगढ़

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य एक फेरा के लिए ‘समर स्पेशल’ गाड़ी संख्या में आंशिक संसोधन 

रायपुर – 21 अप्रैल 2026/ गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुविधा के लिए, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – शालीमार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य एक फेरा के लिए ‘समर स्पेशल’ गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व में संचालित गाड़ी संख्या 08865/08866 को अब बदलकर 08861/08862 कर दिया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 08861 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–शालीमार) दिनांक – 27 अप्रैल 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से प्रस्थान करेगी, जबकि गाड़ी संख्या 08862 (शालीमार– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) दिनांक – 28 अप्रैल 2026 को शालीमार से रवाना होगी।

विवरण इस प्रकार है :-

👉गाड़ी संख्या 08861 ( नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से शालीमार) दिनांक – 27 अप्रैल 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 20:08 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, राजनांदगांव आगमन 20:35 बजे प्रस्थान 20:37 बजे, दुर्ग आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:45 बजे, रायपुर आगमन 22:25 बजे प्रस्थान 22:30 बजे, भाटापारा आगमन 23:20 बजे प्रस्थान 23:22 बजे, बिलासपुर आगमन 00:35 बजे प्रस्थान 00:45 बजे, चांपा आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:37 बजे, रायगढ़ आगमन 02:32 बजे प्रस्थान 02:34 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:10 बजे, राउरकेला आगमन 05:40 बजे प्रस्थान 05:50 बजे, चक्रधरपुर आगमन 07:38 बजे प्रस्थान 07:40 बजे, टाटानगर जंक्शन आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:10 बजे, खड्गपुर आगमन 11:15 बजे प्रस्थान 11:20 बजे, संतरागाछी जंक्शन आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:02 बजे एवं शालीमार 14:00 बजे पहुंचेगी ।

👉इसी प्रकार विपरीत दिशा से गाड़ी संख्या 08862 (शालीमार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) दिनांक – 28 अप्रैल 2026 को शालीमार स्टेशन से 18:00 बजे रवाना होकर संतरागाछी जंक्शन आगमन 18:18 बजे प्रस्थान 18:20 बजे, खड्गपुर आगमन 20:05 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, टाटानगर जंक्शन आगमन 21:55 बजे प्रस्थान 22:00 बजे, चक्रधरपुर आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, राउरकेला आगमन 00:30 बजे प्रस्थान 00:40 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, रायगढ़ आगमन 03:51 बजे प्रस्थान 03:53 बजे, चांपा आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:17 बजे, बिलासपुर आगमन 07:25 बजे प्रस्थान 07:35 बजे, भाटापारा आगमन 08:14 बजे प्रस्थान 08:16 बजे, रायपुर आगमन 09:20 बजे प्रस्थान 09:25 बजे, दुर्ग आगमन 11:10 बजे प्रस्थान 11:15 बजे, राजनांदगांव आगमन 11:36 बजे प्रस्थान 11:38 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 12:04 बजे प्रस्थान 12:06 बजे, गोंदिया आगमन 13:15 बजे प्रस्थान 13:25 बजे एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 15:35 बजे पहुंचेगी।

कोच संरचना – दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 2, सामान्य – 4, शयनयान – 10, तृतीय एसी – 3, द्वितीय एसी – 1 पार्सलयान – 1, सहित कुल 21 कोच होगी।

प्रमुख वाणिज्यिक ठहराव – गोंदिया, डोंगरगढ़, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और खड़गपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए शालीमार पहुंचेगी। वापसी में भी यही मार्ग रहेगा।

यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका