अपराध

सुशासन तिहार शिविर में गिरा पीपल का पेड़, 2 बच्चों समेत 7 घायल

गरियाबंद. गरियाबंद जिले के खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल के पास मौजूद एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम देखने के लिए कुछ लोग पेड़ पर चढ़े हुए थे। अचानक पेड़ गिरने से उस पर बैठे और आसपास मौजूद 7 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोगों को हाथ-पैर में चोट और फ्रैक्चर आए हैं। घटना के समय जिला कलेक्टर समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि कुछ घायलों के हाथ और पैर में मामूली फ्रैक्चर है तथा सभी का उपचार जारी है। हादसे में पेड़ की चपेट में आकर वहां खड़ा एक छोटा हाथी वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका