देश-विदेश

Pension Alert: पेंशनर्स 30 नवंबर तक जरूर निपटा लें ये काम, वरना दिसंबर से अटक सकती है पेंशन

नई दिल्ली। देशभर के लाखों पेंशनभोगियों के लिए नवंबर का महीना बेहद अहम है। अगर आप भी सरकारी पेंशन का लाभ लेते हैं, तो समय रहते अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा कर दें। हर साल पेंशन जारी रखने के लिए पात्र पेंशनर्स को यह प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है। इस साल इसकी अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई है। निर्धारित समय तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पर दिसंबर से पेंशन का भुगतान रुक सकता है। हालांकि, बाद में प्रमाण पत्र जमा और अपडेट कराने पर नियमानुसार रुकी हुई पेंशन का भुगतान किया जा सकता है।

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

क्यों जरूरी है लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना?

लाइफ सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होता है कि पेंशन प्राप्त करने वाला व्यक्ति जीवित है। बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य पेंशन वितरण एजेंसियां हर साल यह प्रमाण पत्र मांगती हैं, ताकि पेंशन का भुगतान सही लाभार्थी को किया जा सके।

पहले बुजुर्ग पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब डिजिटल सुविधाओं के कारण यह काम घर बैठे भी किया जा सकता है।

UMANG ऐप से घर बैठे बनाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स भारत सरकार के UMANG ऐप के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  2. ऐप खोलकर मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें या पहले से अकाउंट होने पर लॉगिन करें।
  3. मोबाइल पर आए OTP से नंबर का वेरिफिकेशन पूरा करें।
  4. सर्च बॉक्स में ‘Jeevan Pramaan’ या ‘Life Certificate’ लिखकर संबंधित सेवा चुनें।
  5. अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर, पेंशन वितरण एजेंसी और बैंक से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  6. इसके बाद आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन या उपलब्ध बायोमेट्रिक विकल्प से पहचान सत्यापित करें।
  7. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा।

प्रक्रिया पूरी होने पर पेंशनर को एक प्रमाण आईडी (Pramaan ID) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। डिजिटल प्रमाण पत्र संबंधित पेंशन वितरण एजेंसी तक पहुंच जाता है, इसलिए इसकी प्रिंट कॉपी लेकर बैंक जाने की जरूरत नहीं होती।

अंतरिक्ष में नया इतिहास रचने की तैयारी, Starship की 15वीं उड़ान में ऑर्बिट से सीधे टॉवर पर होगी लैंडिंग

बैंक जाए बिना इन तरीकों से भी जमा कर सकते हैं सर्टिफिकेट

जो पेंशनभोगी स्मार्टफोन या ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, उनके लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं।

  • IPPB डोरस्टेप सर्विस: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिए घर पर डाकिया बुलाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित शुल्क लागू हो सकता है।
  • बैंक की सुविधा: कई सरकारी और निजी बैंक घर पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की सुविधा देते हैं।
  • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC): नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।
  • EPFO कार्यालय: पात्र ईपीएफओ पेंशनभोगी संबंधित कार्यालय में जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

30 नवंबर तक प्रमाण पत्र नहीं दिया तो क्या होगा?

अगर कोई पेंशनभोगी 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कर पाता है, तो दिसंबर से उसकी पेंशन का भुगतान अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। हालांकि, बाद में प्रमाण पत्र जमा करने और उसके अपडेट होने पर नियमानुसार रुकी हुई पेंशन का भुगतान एरियर के साथ किया जा सकता है।

इसलिए पेंशनर्स को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दें, ताकि हर महीने पेंशन मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper