छत्तीसगढ़

डेढ़ साल से राशन कार्ड नही बनने से थे परेशान, कॉल सेंटर से मिला डेढ़ दिन में समाधान

डेढ़ साल से राशन कार्ड नही बनने से थे परेशान, कॉल सेंटर से मिला डेढ़ दिन में समाधान

रायपुर। सुशासन के मूल्यों पर बढ़ती हुई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार हर स्तर पर पारदर्शिता अपनाने के लिए एवं लोगों की समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए हर स्तर पर ई गवर्नेंस और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। रायपुर जिले में प्रशासन द्वारा शुरू किए गए जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर से समस्या का समाधान बहुत कम समय और बिना कार्यालय के चक्कर लगाए हो रहे हैं। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 1 दिन पहले ही जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में नागरिकों को परेशानियों जल्द निजात मिल रहा है।
निवासी बसंत विहार गुढ़ियारी काजल किरन दुबे के पति लव कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने सालभर से पहलेे नगर निगम जोन-01 खमतराई में राशन के लिए आवेदन किया था। कई बार संपर्क करने पर भी तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए कार्ड ना बनना बताया गया था। पेशे से इलेक्ट्रीशियन श्री लव दुबे को 23 जुलाई सुबह बिजली सुधार के एक दुकान में जाना हुआ। वहां पर संबंधित दुकानदार के यहां अखबार में प्रकाशित समाचार से कॉल संेटर की जानकारी मिली और उन्होंने दिए गए नंबरों पर सुबह करीब 10ः15 बजे फोन कर अपनी समस्या बताई। कॉलर ने उनकी समस्या दर्ज की और कुछ समय के भीतर श्री दुबे को संबंधित खाद्य विभाग द्वारा संपर्क कर विस्तृत जानकारी ली गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जोन में संपर्क कर आवेदन वस्तुस्थिति जानी। इसके बाद आवेदन मंगा कर सारी प्रक्रियाओं को संबंधित अधिकारियों ने पूर्ण कराया। इसके बाद कॉल संेटर पुनः श्री दुबे से संपर्क कर आज पूर्वाहन करीब 4 बजे राशन कार्ड उनके हाथों में दे दिया गया।
श्री दुबे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी सुविधा मैंने कभी नही देखी। जो काम साल भर में नही हुआ वह जिला प्रशासन के कॉल सेंटर के मदद से एक कॉल मंे हो गया। यहीं नही समस्या दर्ज कराते ही फोन कर फॉलोअप किया जाता रहा। मै पुनः मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद देता हूं।
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका