RADA
देश-विदेश
Trending

पेशावर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में , वायु गुणवत्ता सूचकांक 509

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 509 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। दूषित हवा के इस खतरनाक स्तर ने पेशावर को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की श्रेणी पर पहुंचा दिया है। मुल्क के पंजाब प्रांत के शहरों को ढकने वाली धुंध भरी हवा अब खैबर पख्तूनख्वा की ओर बढ़ गई है और पेशावर और आसपास के जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani

लाहौर में पार्क और बागवानी प्राधिकरण ने प्रदूषण को कम करने के लिए हरित पट्टियों और सड़कों के किनारे के पेड़ों और पौधों को धोने के प्रयासों में तेजी ला दी है। गुलबर्ग, मॉडल टाउन और अन्य मुख्य मार्गों पर इसी तरह की गतिविधियों के साथ मॉल रोड, जेल रोड और फिरोजपुर रोड पर रोजाना पेड़ धोने का कार्य चल रहा है। प्राधिकरण के महानिदेशक मुहम्मद ताहिर वट्टू के अनुसार टीम सुबह से रात तक काम कर रही है। धुंध और प्रदूषण से निपटने के लिए आवश्यक उपाय के रूप में पौधरोपण को प्राथमिकता दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल

ग्रीन मास्टर प्लान की हालिया एक रिपोर्ट ने लाहौर में स्मॉग की चिंताजनक वृद्धि के कारकों का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि शहर के तेजी से विकास ने लाहौर को कंक्रीट के जंगल में बदल दिया है। इससे लाहौर में स्मॉग की समस्या बढ़ गई है। हरे-भरे स्थानों में कमी के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। इस वजह से शहर ‘हीट आइलैंड’ में बदल गया है।

ये खबर भी पढ़ें : मेकाहारा हस्पताल में लगी आग कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर

इस रिपोर्ट से पता चलता है कि 33 वर्ग किलोमीटर औद्योगिक क्षेत्र तो आवासीय क्षेत्रों के पास स्थित है। यह लाहौर की धुंध समस्या में महत्वपूर्ण कारक है। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि अगले दशक के भीतर बिखरे हुए उद्योगों को निर्दिष्ट औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानांतरित नहीं किया गया, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : Shiksha Academy द्वारा Talent Showcase Gala Event में Special Support और Bagzuru Brand के द्वारा बच्चों को Gift Hampers दिए जायेंगे

गौरतलब है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब, 401 और 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : Shiksha Academy द्वारा Talent Showcase Gala Event में Special Support और Bagzuru Brand के द्वारा बच्चों को Gift Hampers दिए जायेंगे

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका