छत्तीसगढ़
Trending

मेकाहारा अस्पताल में लगी आग, कांच तोड़कर मरीज काे निकाला बाहर

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल मेकाहारा में  आज मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग अस्पताल के तीसरी मंजिल में  लगी है। आग लगने के बाद मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, मरीजों को ऑपरेशन थिएटर की जालियों और कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी अधिकारियों द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा इंतजाम न होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई। मरीज काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में ही पड़ा रहा।

अंबेडकर अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही  टिकरापारा फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मरीज को ऑपरेशन थियेटर का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। अस्पताल में धुआं भर गया है। अंदर फंसे हुए मरीजों का धुएं की वजह से साँस लेना मुश्किल हो रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper