व्यापार

भारत में फ़ीचर फ़ोन यूज़र्स के लिए फोनपे ने यूपीआई पेमेंट लॉन्च किया

रायपुर: फोनपे ने आज ‘ फोनपे यूपीआई 123 पे ‘ लॉन्च करने की घोषणा की है, जिससे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पूरे भारत में फीचर फोन (कीपैड वाले बेसिक फोन) यूजर्स के लिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके साथ ही, फोनपे भारत के 200 मिलियन+ कीपैड फोन यूजर्स के लिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा देने वाला पहला प्रमुख थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) बन गया है। यह कदम वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और अब तक डिजिटल सुविधाओं से दूर रहे समुदायों को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

कप्तानी से हटने के बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए फोनपे के फाउंडर और सीईओ, समीर निगम जी ने कहा कि- “पिछले एक दशक में, यूपीआई ने भारत के पेमेंट करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है- फोनपे को इस बदलाव का शुरुआत से ही हिस्सा बनने पर गर्व है। आज जब हम अपने अब तक के सफ़र पर नज़र डालते हैं, तो हमारा अगला कदम अपनी सफलताओं को आगे बढ़ाना, अपने दायरे का विस्तार करना और भविष्य की नई संभावनाओं को तलाशना है। फोनपे यूपीआई 123 पे के माध्यम से फीचर फोन पर यूपीआई सुविधा लाना, डिजिटल पेमेंट के बेनिफिट्स को स्मार्टफोन से आगे बढ़ाकर देश के हर कोने तक पहुँचाता है। हमारे लिए, वास्तव में भारत के लिए निर्माण का अर्थ है- लोगों तक उनकी अपनी भाषा और ज़रूरतों के अनुसार सुविधा उपलब्ध कराना। हमारा लक्ष्य वित्तीय समावेशन की एक ऐसी व्यापक लहर लाना है जो सच में हर नागरिक के लिए हो ताकि देश के अगले 30 करोड़ नए यूज़र्स भी आसानी से डिजिटल फ़ाइनेंशियल सिस्टम से जुड़ सके।”

यह सर्विस नोकिया, एचएमडी, लावा इंटरनेशनल, आईटेल मोबाइल – ट्रांशन होल्डिंग्स डिवाइसेज के साथ प्री-बंडल्ड होगी, तथा आने वाले महीनों में अन्य मोबाइल हैंडसेट्स पर भी उपलब्ध हो जाएगी। इस सर्विस का लॉन्च हमारे प्रोप्रायटरी टेक्नोलॉजी स्टैक पर किया गया है, जिसे खासकर फीचर फोन से यूपीआई पेमेंट करने के लिए विकसित किया गया है।

विश्वसनीयता के लिए डिज़ाइन किया गया फोनपे यूपीआई 123 पे एक मजबूत एसएमएस -आधारित आर्किटेक्चर का उपयोग करता है, जिससे लिमिटेड 2जी कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी ट्रांजेक्शन सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है। यह प्लेटफ़ॉर्म मोबाइल नंबर या यूपीआई आईडी के माध्यम से आसान ‘पीयर-टू-पीयर’ ट्रांसफर, और यूपीआई आईडी और क्यूआर कोड स्कैनिंग के माध्यम से ‘पीयर-टू-मर्चेंट’ पेमेंट की सुविधा देता है। पेमेंट के अलावा, कीपैड फोन यूजर्स अपना बैंक अकाउंट मैनेज कर सकते हैं, अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं और पुराने पेमेंट्स भी देख सकते हैं। इसके आगामी अपडेट्स में कई ऐसे एडवांस्ड फ़ीचर्स पेश किए जाएँगे, जो अब तक फ़ीचर फ़ोन पर उपलब्ध नहीं थे। इनमें बिल पेमेंट, रिचार्ज और आधार बेस्ड यूपीआई ऑनबोर्डिंग जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।

H1N1 Swine Flu Prevention: फेस्टिव सीजन में H1N1 से कैसे रहें सुरक्षित? डॉक्टर ने बताए बचाव के 4 जरूरी तरीके

इसके अलावा, फीचर फोन यूजर्स को सेट-अप और एक्टिवेशन की प्रक्रिया में मदद करने के लिए फोनपे ने एक वॉइस-फर्स्ट, एआई -पॉवर्ड हेल्पलाइन शुरू की है। पारंपरिक आईवीआर सिस्टम की सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए, यह कन्वर्सेशनल वॉइस असिस्टेंट अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में मदद प्रदान करता है। एक सुरक्षित और बाधा-रहित अनुभव के लिए, एडवांस्ड स्पीच प्रोसेसिंग और एआई रीज़निंग पर आधारित यह असिस्टेंट, स्टेप-बाय-स्टेप एक्टिवेशन गाइडेंस देता है और यूपीआई से जुड़े आपके बेसिक सवालों के जवाब भी देता है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper