जॉब - एजुकेशन
Trending

प्रदेश के इस जिले में 10 जुलाई को होगा प्लेसमेंट कैम्प, जाने कितने पोस्ट पर होगी भर्ती

दंतेवाड़ा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार लाईवलीहुड कॉलेज कारली में 10 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प हेतु एक्सिस बैंक दंतेवाड़ा में फील्ड ऑफिसर के 50 पद, ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर की 30 पद की रिक्तियां प्राप्त हुई है, इस संबंध में इच्छुक आवेदक आवेदिका निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एक सेट छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं। यह आयोजन पूर्णतः निशुल्क रहेगा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button