छत्तीसगढ़

प्लेसमेंट श्रमिक यशवंत सपहा ने नगर निगम प्रेस में मुद्रण पश्चात कटिंग हुए अनुपयोगी कागज एवं पुठ्ठे का सदुपयोग कर गणपति, मंदिर, वृक्ष की सुन्दर प्रतिकृतियां उकेरी

रायपुर – सेवा संकल्प अभियान 2026 दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय एवं सभी 10 जोनो द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा निर्देश अनुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर लगातार विविध सकारात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही है।

केंद्रीय जेल रायपुर का औचक निरीक्षण, बंदियों से मिले जिला एवं सत्र न्यायाधीश; विधिक अधिकारों की दी जानकारी

नगर निगम रायपुर मुख्यालय के प्लेसमेंट श्रमिक यशवंत सपहा ने नगर निगम मुख्यालय स्थित प्रेस एवं जनसम्पर्क विभाग में निगम आफसेट मशीन में मुद्रण कार्य पश्चात अनुपयोगी कटिंग हुए कागज एवं पुठठे का सदुपयोग करते हुए कागज व पुठ्ठे से गणपति, मंदिर एवं वृक्ष की सुन्दर प्रतिकृतियां उकेरी है। स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बेस्ट फार्म द वेस्ट के अंतर्गत वेस्टेज सामग्री का सदुपयोग कर उपयोगी सुन्दर कलाकृतियां निरंतर बनायी जा रही है एवं नागरिको को स्वच्छ पर्यावरण का सुन्दर सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है।

कांकेर में बच्चियों से आत्मीय संवाद, डॉ. वर्णिका शर्मा ने जानी समस्याएं

आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व के अवसर पर 10 दिवसीय सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतिम दिवस रिद्धी, सिद्धी, शुभ, लाभ के प्रदाता प्रथम पूज्य भगवान श्री गणपति की सुन्दर प्रतिकृति एवं समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से वृक्ष की सुन्दर प्रतिकृति उकेरने के प्लेसमेंट श्रमिक कलाकार यशवंत सपहा की सकारात्मक कला की रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन के भूतल में समय – समय पर आवश्यक दैनिक कार्यों को लेकर आने वाले आमजन एवं मीडिया, विज्ञापन के क्षेत्र से संबंधित प्रतिनिधिगण भगवान श्री गणपति की कागज एवं पुट्ठे के सुन्दर मिश्रण से यशवंत सपहा द्वारा निर्मित प्रतिकृति देखकर सहज भाव से उनकी कला प्रतिभा की सराहना कर रहे हैँ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button