छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों की जान से खिलवाड़ : देशी शराब की बोतल शोले में निकली छिपकली और मकड़ी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को सस्ती दर पर शराब की बोतल उपलब्ध कराने के लिए बेची जा रही शोले ब्रांड की बोतल में मकड़ी और छिपकली पाए जाने का मामला सामने आया है।
राजनांदगांव जिले के दो अलग-अलग इलाकों से महज 24 घंटे के भीतर सामने आई दो मामलों ने शराब प्रेमियों के भी होश उड़ा दिए हैं, जहां एक बोतल से छिपकली निकली है। वहीं छुरिया में शराब की बोतल में मृत मकड़ी देखने को मिली। दोनों ही मामलों के फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें की छत्तीसगढ़ में सरकार ही शराब दुकानों का संचालन करती है।
शराब ठेकेदारों से बोतलें लेकर सरकारी दुकानों से इसकी बिक्री होती है। राजनांदगांव जिले के छुरिया एवं गैंदाटोला स्थित इन्हीं सरकारी शराब दुकानों से खरीदी गई दो अलग-अलग बोतलों में यह मृत कीड़े पाए गए हैं। खास बात यह है कि यह दोनों कीड़े एक ही ब्रांड की बोतल में मिले हैं, जहां छुरिया के गैंदाटोला में शोले की बोतल से मृत मकड़ी पाई गई है। वहीं डोंगरगांव की सरकारी शराब दुकान में शोले की बोतल में मृत छिपकली मिली है। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद आबकारी विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button