छत्तीसगढ़
Trending

पीएम मोदी ने अशोक बजाज से चलते-चलते  कुशलक्षेम पूछा

जतिन नचरानी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद रविवार 30 नवंबर की शाम विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर लगातार तीन दिनों तक गहन चिंतन-मंथन के बाद वे राजधानी लौटे।

स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, अजय जामवाल, पवन साय सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विमानतल पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक बजाज से चलते चलते कुशलक्षेम पूछा। अशोक बजाज ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों को आपके मार्गदर्शन और स्नेह से नई ऊर्जा मिली है। प्रधानमंत्री के इस दौरे में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा और नक्सल उन्मूलन अभियान को गति देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य के नेताओं ने इसे ऐतिहासिक दौरा बताया और कहा कि इससे छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार की योजनाओं का और अधिक लाभ मिलेगा।प्रधानमंत्री के विमान के उड़ान भरते ही विमानतल पर मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों से उन्हें पुनः छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया।

Back to top button
📰 E-Paper