अपराध

आदतन बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदतन बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रार्थी आरक्षक 31 प्रफुल्ल कुमार लाल पिता स्व. प्योर कुमार लाल उम्र 30 वर्ष साकिन थाना तारबाहर जिला बिलासपुर का एक लिखित आवेदन थाना प्रभारी महो के समक्ष पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.04 24 को शाम 18.15 बजे पेट्रोलिंग पार्टी प्र.आर. 335 आरक्षक 718. 935 के साथ पेट्रोलिंग वाहन से थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग करने गये थे पेट्रोलिंग के दौरान पुराना बस स्टैण्ड शराब दुकान के सामने शराबियों की भीड़ को खाली कराकर आगे बढ़े रहे थे तब पुराना बस स्टैण्ड अपना चाय सेंटर के सामने इनोवा व क्रमांक का चालक वाहन को रोड़ के सामने खड़ा करके गाड़ी में बैठा था जिससे अवागमन की समस्या हो रही थी आरक्षक द्वारा वाहन चालक आशीष सिसोदिया निवासी सरकण्डा को वाहन को वहां से हटाने के लिये आरक्षक द्वारा बोलने पर उसके साथ बदसलुकी एवं उंची आवाज मे बात करने लगा जिससे वहां भीड़ इक्कठी हो गई थी। आरक्षक द्वारा गाडी को हटाने के लिए बोलने पर वह झूमा झटकी कर मारपीट पर उतारू हो रहा था जिसे पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा बचाव किया गया। आशीष सिसोदिया द्वारा पुलिस कर्तव्य के दौरान आरक्षक से झूमा झटकी कर मारपीट करने का प्रयास करने कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.

नाम आरोपी:-

01. – आशिष सिसोदिया पिता देवेन्द्र सिसोदिया उम्र 26 वर्ष निवासी जबडापारा सरकण्ड जिला बिलासपुर |

Back to top button
📰 E-Paper