अपराध

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पर पुलिस का प्रहार, जानें पूरा मामला

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पर पुलिस का प्रहार, जानें पूरा मामला

बिलासपुर। ग्राम कुली में प्रकाश मैत्री के द्वारा अपनी पत्नी रिंकी मैत्री पर झगडा विवाद होने से धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाने से मृत्यु हो गया है। जिस पर थाना सीपत में अपरध क्रमांक 378/2024 धारा 103(1) बीएनएस की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी प्रकाश मैत्री को हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रकाश मैत्री शराबी था दिनभर शराब पीता रहता था जिससे परेशान होकर रिंकी मैत्री अपनी मायके में आकर रह रही थी। दिनांक घटना को प्रकाश मैत्री अपनी पत्नी के मायके घर ग्राम कुली आया था। प्रकाश मैत्री दिनांक घटना को पारिवारिक विवाद होने से गुस्से में आकर अपनी पत्नी को धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
1. प्रकाश मैत्री पिता तुलाराम मैत्री उम्र 23 साल ग्राम रलिया थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ0ग0

Back to top button
📰 E-Paper