छत्तीसगढ़
Trending

पुलिस कांस्टेबल की फांसी पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नाेट बरामद

रायपुर । रायपुर के राजेंद्र नगर थानांतर्गत अमलीडीह पुलिस कॉलोनी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस कांस्टेबल की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली। मृतक की पहचान कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस कॉलोनी अमलीडीह के सामने खाली प्लॉट में कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल का शव गमछानुमा फांसी से लटका हुआ मिला है। कॉलोनीवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित नीचे उतारा गया, साथ ही सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नाेट में उन्होंने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

बताया जा रहा है कि मृतक कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल शराब पीने का आदी था। वह पिछले 17 महीनों से पुलिस लाइन से गैर हाजिर चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पाेस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका