अपराध
Trending

40 करोड़ के अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट, नक्सलियों ने की थी खेती

नवादा । बिहार के नवादा जिले के रजौली क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत के पेल्मो जंगल में गुरुवार को बड़े पैमाने पर हो रहे अफीम की खेती को रजौली पुलिस और वन विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है, जिसकी कीमत 40 करोड़ बताई जा रही है।

सूचना मिली कि नक्सलियाें ने हथियार खरीदने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की थी ।संयुक्त कार्रवाई कर लगभग एक एकड़ में लहलहाते अफीम की फसल को विनष्ट किया गया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घने जंगल और दुर्गम रास्तों को पार करते हुए अफीम फसल को नष्ट के लिए टीम ने यह सफलता पाया है।जंगल में बरसाती नालों के पास एवं छोटी पहाड़ी की घाटियों के बीच छुपी हुई । जमीन पर लगी अफीम की फसल लगभग तैयार हालत में थी,जिसे नष्ट किया गया है।छापेमारी करने के दौरान में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

क्या कहते हैं,एसपी

नवादा एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सवैयाटाड़ पंचायत के पेल्मों के जंगल में लगे एक एकड़ में लगी अफीम को फसल को नष्ट किया गया है।छापेमारी करने के क्रम में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।जिससे पूछताछ की जा रही है।अफीम की फसल तैयार करने वालों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper