छत्तीसगढ़

ईद-उल-जुहा की तैयारियां तेज: आयुक्त संबित मिश्रा ने मस्जिदों और ईदगाहों में सफाई, पानी और लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने शांति समिति की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार दिनांक 27 मई 2026 बुधवार को होने जा रहे ईद-उल-जुहा बकरीद पर्व के अवसर पर रायपुर नगर की प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों में समुचित साफ-सफाई, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव, पानी टैंकरों की व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य एवं विशेष रूप से ईदगाह भाठा मस्जिद, मौदहापारा, छोटापारा, तात्यापारा, पंडरी ईरानी डेरा एवं अन्य स्थानों पर स्थित मस्जिदों के आस-पास विशेष साफ-सफाई, पानी के टैंकरों की व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करवाने और नगर के मुस्लिम बहुल वार्डो में विशेष रूप से साफ-सफाई, पानी, स्ट्रीट लाईट आदि की व्यवस्था सहित सीरत मैदान शास्त्री बाजार के सामने साफ सफाई, चूने की लाईनिंग, पानी टैकर, प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का कार्य प्रशासनिक तौर पर करने के निर्देश नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को दिये है।

Back to top button
📰 E-Paper