ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम सेक्टर बनाने की तैयारी, 18 से 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार: CM मोहन यादव

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तीन दिवसीय यंग थिंकर्स कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर में देश का पहला बड़ा टेलीकॉम सेक्टर विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से करीब 18 से 20 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि परियोजना के पहले चरण के सभी भूखंड आवंटित हो चुके हैं। इसके बाद दूसरे चरण के लिए गांधी सागर में 451 एकड़ भूमि भी ली गई है।
ग्वालियर में जुटेंगे देशभर के युवा विचारक
ग्वालियर स्थित LNIPE में आयोजित तीन दिवसीय यंग थिंकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर विचार की धरती है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसी महान हस्तियों से इस धरती का विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देशभर से 300 से अधिक विद्वानों का चयन किया गया है, जो तीन दिनों तक अलग-अलग विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
मुख्यमंत्री ने देवोत्थान एकादशी का उल्लेख करते हुए युवाओं से अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपनी सोच और संकल्प के दम पर सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में आगे बढ़ें।
कमजोर पड़ा चक्रवात अकवान, फिर भी छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट! इन जिलों में बरसेंगे बादल
टेलीकॉम प्रोजेक्ट से 20 हजार युवाओं को रोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर में देश का पहला बड़ा टेलीकॉम सेक्टर विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना से 18 से 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को फिर से व्यापार और व्यवसाय के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण साबित होगा।
सीएम ने बताया कि इस परियोजना में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। पहले चरण के सभी भूखंड आवंटित हो चुके हैं। इसी के चलते दूसरे चरण के विस्तार के लिए गांधी सागर में 451 एकड़ अतिरिक्त भूमि ली गई है।

