व्यापार
Trending

  सोना और चांदी की घटी कीमत, जानें आज का ताजा रेट

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। सोने के भाव में आई कमजोरी के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 77,160 रुपये से लेकर 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 70,740 रुपये से लेकर 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली कमजोरी आई है। इस कमजोरी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 94,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : ‘देवरा’ मूवी रिव्यू: Highlights और Lowlights – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 77,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 70,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : जाने गिलोय के अचूक फायदे – Pratidin Rajdhani

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें : लर्निंग रूट्स ने लॉन्च किया एआई कॉलेज फाइंडर – कॉलेज चयन का भविष्य

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 70,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत में विवाह के लिए उपयुक्त सबसे सुंदर मंदिर – Pratidin Rajdhani

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जोरदार तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Porsche 911 Turbo 50 ईयर स्पेशल एडिशन हुई लॉन्च

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper