देश-विदेश
Trending

प्रधानमंत्री ने धनतेरस के मौके पर रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को धनतेरस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने धनतेरस की बधाई देते हुए कहा कि रोजगार मेले में 51 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंप कर हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में कदम रखने वाले सभी युवाओं को ढेर सारी शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लाखों युवाओं को भारत सरकार में स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। अभी-अभी हरियाणा में तो नई सरकार बनते ही 26 हजार युवाओं को नौकरी का उपहार मिला है। इन दिनों हरियाणा में उत्सव का माहौल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार की विशेष पहचान है। वहां की सरकार नौकरी देती तो है लेकिन बिना खर्ची-बिना पर्ची के।

उन्होंने कहा कि दो दिन बाद हम सभी दीपावली का पर्व भी मनाएंगे। इस साल की दीपावली बहुत खास और विशेष है। 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और उस भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दीपावली है। इस दीपावली की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर गईं, लाखों लोगों ने बलिदान दिए, यातनाएं झेली। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो ऐसी विशेष, खास और भव्य दीपावली के साक्षी बनेंगे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका