देश-विदेश
Trending

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री माेदी,  संस्कृत मंत्रोच्चार के साथ किया गया स्वागत

ब्राजील।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19वें G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज सोमवार को ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। ब्राजील के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी का ‘संस्कृत मंत्रोच्चार’ के साथ स्वागत किया।

बता दें कि यह उनकी तीन देशों की यात्रा का दूसरा चरण है, जिसके दौरान वह 18 नवंबर और 19 नवंबर को ब्राजील में होने वाले 19वें G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम मोदी ने गर्मजोशी और जीवंत स्वागत के लिए ब्राजील के लोगों का आभार जताया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “रियो डी जनेरियो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे और जीवंत स्वागत से बहुत प्रभावित हूं। उनकी ऊर्जा उस स्नेह को दर्शाती है जो हमें महाद्वीपों से बांधती है।” पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि वह शिखर सम्मेलन में विभिन्न वैश्विक नेताओं से मिलने के लिए उत्सुक हैं। एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जनेरियो में उतरा। मैं शिखर सम्मेलन के विचार-विमर्श और विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ सार्थक बातचीत के लिए उत्सुक हूं।” उन्होंने एयरपोर्ट पर अपने स्वागत की तस्वीरें भी शेयर कीं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका