पंजाब
Trending

प्रधानमंत्री का आज पंजाब के पानीपत दाैरा, साढ़े तीन हजार पुलिस कर्मी तैनात

चंडीगढ़ । एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी आज हरियाणा आ रहे हैं ताे दूसरी तरफ किसानाें ने फिर से दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते हरियाणा के आठ जिलाें की सीमाओं का सील कर दिया गया है। भारतीय जीवन बीमा निगम की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत प्रधानमंत्री माेदी द्वारा आज पानीपत से की जाएगी। पानीपत में कई जगह पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है और करीब साढ़े तीन हजार पुलिस कर्मचारियाें व अधिकारियाें काे तैनात किया गया है। सुरक्षा के तहत मुख्य रूप से नाकाबंदी, रूट डायवर्जन, पुलिसकर्मियों की तैनाती, अंडरपास बंद कर दिया गया है।

स्कूल प्रशासन की ओर से ही अभिभावकों को स्कूल बंद करने के संदेश भेजे गए हैं। कार्यक्रम में 13 एसपी, 40 डीएसपी समेत करीब 3500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। जिले में 58 नाके लगाए गए हैं। इनमें से 38 नाके पंडाल के आसपास और 20 नाके बाहरी क्षेत्र में लगाए गए हैं। पंडाल में प्रवेश करने वाले गेटों पर 42 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। यहां हर व्यक्ति की गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा। पुलिस ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूट प्लान बनाया है। सभी लोग निर्धारित रूट का उपयोग कर अपने गंतव्य तक जाएं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper