छत्तीसगढ़

चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन को जोड़ने हेतु प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य आगामी आदेश तक स्थगित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

07 से 19 जून, 2026 तक रद्द की गई सभी ट्रेनें को रिस्टोर किया गया अब अपने निर्धारित समयानुसार चलेंगी

रायपुर –  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल अधोसंरचना के विकास एवं परिचालन क्षमता में वृद्धि के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन को जोड़ने हेतु दिनांक 07 जून से 19 जून, 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (Non-Interlocking) कार्य प्रस्तावित था।

यात्रियों की सुविधा एवं उनकी यात्रा को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा उक्त नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को आगामी आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
फलस्वरूप, इस कार्य के कारण पूर्व में दिनांक 07 जून से 19 जून, 2026 के मध्य रद्द की गई सभी यात्री एवं एक्सप्रेस गाड़ियां रिस्टोर किया गया अब अपने निर्धारित मार्ग, समय एवं तिथियों पर सामान्य रूप से संचालित होंगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने तथा सुरक्षित एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवाओं अथवा वेबसाइट से प्राप्त कर लें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका