अपराध
Trending

महिलाओं का रास्ता राेकरकर दुष्कर्म और लूटपाट करने वाला साइको क्रिमिनल गिरफ्तार

 दुर्ग। कामकाजी महिलाओं को शिकार बनाने वाला आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक साइको क्रिमिनल सुनसान रोड पर जाकर छिप जाता था। जैसे ही कोई महिला वहां से पैदल गुजरती थी वो उसपर हमला कर देता था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश बदायूं का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में वो जामुल में किराए का मकान लेकर लेबर कैंप में रुका था। पुलिस ने बताया कि जैसे ही कोई महिला सुनसान रोड से गुजरती थी वो मोटरसाइकिल से धक्का मारकर उसे खेत में गिरा देता था ।

ये खबर भी पढ़ें : इस सूट को पहनकर शादी तो आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग – Pratidin Rajdhani

 ये खबर भी पढ़ें : टॉस द कॉइन और जंगल कैंप्स इंडिया की स्टॉक मार्केट में एंट्री

आरोपी इतना शातिर था कि वो घटना वाली जगह की पहले से रेकी कर लेता था। रेकी के बाद वो सुनसान जगह पर जाकर खड़ा हो जाता। जैसे ही कोई महिला काम से लौट रही होती वो उसे टक्कर मारकर गिरा देता।

ये खबर भी पढ़ें : भारत के कुछ ऐसे शहर जो प्राचीन ऐतिहासिक काल से आज भी मौजूद हैं – Pratidin Rajdhani

महिला को काबू में करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करता और उसके गहने लेकर भाग जाता। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर 9 में इस तरह की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : रियलमी का ये Ultra फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसकी तलाश शुरु की। भिलाई में इसी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश के दौरान मौके पर लोग पहुंच गए। आरोपी वहां से अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

ये खबर भी पढ़ें : भारत के कुछ ऐसे शहर जो प्राचीन ऐतिहासिक काल से आज भी मौजूद हैं – Pratidin Rajdhani

हेमप्रकाश नायक, डीएसपी, क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी बड़ा शातिर बदमाश है। रेकी करने के बाद महिलाओं को अपना शिकार बनाता रहा है। दुष्कर्म और लूटपाट के बाद वो मौके से फरार हो जाता था। पकड़े गए आरोपी के पास से सोने चांदी के जेवरात भी मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Brown Rice से बनाएं ये टेस्टी डिशेज, नहीं पडे़गा स्वाद और सेहत के बीच चुनना

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button