पंजाब
Trending

पंजाब उपचुनाव: प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद 

चण्डीगढ़-पंजाब । पंजाब के चार विधानसभा हलकों में उपचुनाव को लेकर बुधवार को मतदान हुआ। इन चारों सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब 23 नवंबर को नतीजे बताएंगे, जनता ने किसे बहुमत देकर अपना चेहरा चुना है। शाम छह बजे तक चारों सीटों पर 63 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपचुनाव की सबसे हॉट सीट गिद्दड़बाहा में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है। यहां पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए जनता ने 81 प्रतिशत मतदान किया। दूसरी तरफ सबसे कम वोटिंग चब्बेवाल सीट पर देखने को मिली, यहां 53 प्रतिशत मतदान हुआ। चारों सीटों पर उपचुनाव में इस बार वोटिंग प्रतिशत के भी कई मायने निकलकर सामने आ रहे हैं। इसे सीधा जनता की नाराजगी और बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उपचुनाव में नहीं उतरने से बेशक चारों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा, लेकिन चुनाव के अंतिम दौर में शिअद के नेताओं ने बाकी दलों के प्रत्याशियों को बैकडोर से समर्थन देकर चुनावी जंग को दिलचस्प बना दिया। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी से चब्बेवाल सीट पर सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के बेटे इशांक चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी अमृता वड़िंग और भाजपा से मनप्रीत बादल और डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर रंधावा की साख दांव पर लगी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका