पंजाब

पंजाब निकाय चुनाव 2026: 105 सीटों पर मतदान 26 मई को, 23 आईएएस-पीसीएस अधिकारी बनाए गए आब्जर्वर

चंडीगढ़। पंजाब में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राज्य के 8 नगर निगम, 76 नगर कौंसिल और 21 नगर पंचायतों की कुल 105 सीटों पर 26 मई को मतदान कराया जाएगा। शनिवार को उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्य चुनाव आयुक्त राजकुमार चौधरी ने बताया कि चुनावों की निगरानी के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में 23 पीसीएस और आईएएस अधिकारियों को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है—

  • परमदीप सिंह (पीसीएस) – अमृतसर
  • परनीत शेरगिल (आईएएस) – बरनाला
  • हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ (आईएएस) – बठिंडा
  • सुखप्रीत सिंह सिद्धू (पीसीएस) – फिरोजपुर
  • रुबिंदरजीत सिंह बराड़ (आईएएस) – फरीदकोट
  • ऋषभ बंसल (पीसीएस) – फाजिल्का
  • हरगुणजीत कौर (आईएएस) – फतेहगढ़ साहिब
  • राकेश कुमार पोपली (पीसीएस) – गुरदासपुर
  • हरजोत कौर (पीसीएस) – होशियारपुर
  • परमबीर सिंह (आईएएस) – जालंधर
  • कन्नू थिंड (पीसीएस) – कपूरथला
  • सेनू दुग्गल (आईएएस) – कपूरथला
  • बलदीप कौर (आईएएस) – लुधियाना
  • नयन (पीसीएस) – मोगा
  • अमित सरीन (पीसीएस) – मानसा
  • प्रमोद सिंगला (पीसीएस) – मलेरकोटला
  • अमरवीर सिंह (पीसीएस) – श्री मुक्तसर साहिब
  • अपनीत रायत (आईएएस) – पटियाला
  • ऋषिपाल सिंह (आईएएस) – पटियाला
  • अमरिंदर सिंह टिवाना (पीसीएस) – पठानकोट
  • जगजीत सिंह (पीसीएस) – रोपड़
  • अमनदीप कौर (आईएएस) – एसबीएस नगर
  • अभिजीत कपलिश (आईएएस) – मोहाली
  • कमल कुमार गर्ग (आईएएस) – संगरूर
  • विकास हीरा (पीसीएस) – तरनतारन

चुनाव आयोग का कहना है कि सभी जिलों में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर जरूरी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका