देश-विदेश

पुतिन ने नाटो पर लगाया रूस को धोखा देने का आरोप

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटों पर रूस को धोखा देने का आरोप लगाया है। यह आरोप उन्होंने अपने सालाना प्रेस कांफ्रेंस में लगाया। पुतिन ने साफ कहा कि नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन यानि नाटो ने पूर्व की ओर विस्तार न करने का वादा किया था। नाटो ने अपने इन वादों को लेकर रूस को कई बार धोखा दिया है। पुतिन ने कहा कि रूस की सीमाओं के पास नाटो के सैन्य ढांचे का बढ़ना मॉस्को के लिए एक वैध चिंता का विषय है।

उन्होंने बताया कि रूस ने कभी नाटो में शामिल होने की संभावना पर भी चर्चा की थी, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि वहां रूस की सदस्यता अपेक्षित नहीं थी। पुतिन ने कहा कि यूरोप में एक नई सुरक्षा व्यवस्था का निर्माण आज भी काफी प्रासंगिक है, लेकिन किसी भी देश को अपने रक्षा साधन चुनते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उससे अन्य देशों की सुरक्षा को खतरा न हो।

साल के अंत की प्रेस कांफ्रेंस में पुतिन ने कहा कि रूस और यूरोपीय देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग से सभी के लिए बड़े आर्थिक लाभ पैदा हो सकते हैं। यदि हम यूरोपीय देशों के साथ अपने प्रयासों को एकजुट करें, तो क्रय शक्ति समता के आधार पर हमारी संयुक्त जीडीपी अमेरिका से भी अधिक हो सकती है। यह सैद्धांतिक है, लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट है कि लड़ने के बजाय एकजुट होकर हम अधिक समृद्ध होंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper