छत्तीसगढ़

चक्रधर समारोह 2026 में रायगढ़ घराने की कथक प्रस्तुति ने बांधा समां

रायगढ़। प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह 2026 की सांस्कृतिक संध्या में कथक नृत्यांगना शिल्पा सिंह ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रायगढ़ घराने की विशिष्ट शैली में प्रस्तुत नृत्य में परण, तोड़ा, लयकारी, पद-संचालन तथा भावपूर्ण अभिनय का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Asian Games 2026: भारत vs बांग्लादेश सेमीफाइनल LIVE- टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें मुकाबला, मेडल के करीब टीम इंडिया

कार्यक्रम में प्रस्तुत प्रथम रचना “अर्धनारीश्वर” पर आधारित थी, जिसकी संरचना गुरु महुआ शंकर एवं मुराद अली खान द्वारा की गई है। द्वितीय प्रस्तुति “दुर्गा सप्तशती” पर आधारित थी, जिसकी रचना डॉ. विद्यानाथ एवं डॉ. आरती सिंह द्वारा की गई है। दोनों प्रस्तुतियों में शिल्पा सिंह ने अपनी सशक्त अभिव्यक्ति, उत्कृष्ट नृत्य कौशल और भाव पक्ष से दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का AI मिशन! सरकारी सेवाओं से लेकर विकास योजनाओं तक बदलेगा कामकाज

शिल्पा सिंह ने कथक की प्रारंभिक शिक्षा पंडित सुनील वैष्णव एवं श्रीमती वसंती वैष्णव से प्राप्त की तथा वर्तमान में डॉ. आरती सिंह के मार्गदर्शन में कथक की बारीकियों का अध्ययन कर रही हैं। उनकी प्रस्तुति ने रायगढ़ घराने की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी रूप से मंच पर प्रस्तुत किया। दर्शकों की जोरदार तालियों ने उनकी प्रस्तुति की सफलता को और भी यादगार बना दिया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button