देश-विदेश

ओडिशा में 90,000 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं प्रगति पर, नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार: अश्विनी वैष्णव

भुवनेश्वर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में रेलवे ढांचे के तेज विस्तार और बड़े पैमाने पर चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाएं इस समय क्रियान्वयन के चरण में हैं। उन्होंने कहा कि यह निवेश रेल नेटवर्क की क्षमता और गति दोनों को अभूतपूर्व रूप से बढ़ा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओडिशा को इस बार 10,928 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रेल बजट आवंटन मिला है, जिससे परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि राज्य के 59 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया और समयबद्ध तथा उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण पर जोर दिया।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ओडिशा के सभी 30 जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इससे समावेशी विकास को गति मिलेगी और राज्य में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

उन्होंने ओडिशा के तटीय क्षेत्र में प्रस्तावित बड़ी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। बालासोर से बरहामपुर तक चार-लाइन कोस्टल कॉरिडोर परियोजना को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया, जिससे माल ढुलाई और यात्री परिवहन क्षमता में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे की यह योजनाएं न केवल ओडिशा की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, बल्कि इसे राष्ट्रीय माल ढुलाई और यात्री नेटवर्क से और अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ेंगी। सरकार की यह पहल राज्य के विकास और आधुनिक रेल ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका