जॉब - एजुकेशन

Railway Recruitment 2026: रेलवे में 2008 पदों पर निकली भर्ती, 23 अक्टूबर से आवेदन शुरू, बिना परीक्षा इंटरव्यू से होगा चयन

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), जयपुर ने अप्रेंटिसशिप के 2008 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

MP News: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 950 से अधिक आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति; 400 नए सांदीपनि स्कूल खुलेंगे

10वीं और ITI पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI उत्तीर्ण होना भी जरूरी है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 22 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन माध्यम से रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क सामान्य सहित अन्य निर्धारित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को चयन के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

CM योगी का जनता दरबार: फरियादियों की समस्याएं सुन बोले- हर शिकायत का होगा त्वरित समाधान

मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए पात्रता संबंधी सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper