छत्तीसगढ़

रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफा, दुर्ग एवं पटना के मध्य चलेगी दिवाली स्पेशल ट्रेन

‘दिवाली के दौरान पटना के तरफ आने एवं जाने के लिए मिलेगी अधिक आरक्षित बर्थ की सुविधा‘

रायपुर। दिवाली के अवसर पर दुर्ग एवं पटना के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा दो फेरे के लिए दिवाली स्पेशल गाड़ी 08795/ 08796 दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिये चलाई जायेगी । यह गाड़ी गोंदिया से 08795 नंम्बर के साथ दिनांक 19 अक्टूबर, 2025 को तथा पटना से 08796 नम्बर के साथ दिनांक 20 अक्टूबर, 2025 को चलेगी ।
इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 05 सामान्य, 08 स्लीपर, 02 एसी थ्री, 01 एसी टू सहित कुल 18 कोच रहेगी ।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper