मध्यप्रदेश

बारिश ने खोली सिस्टम की पोल! पन्ना जिला अस्पताल के वार्ड में भरा घुटनों तक पानी, मरीज बेहाल

मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल में जरा सी बारिश के बाद का नजारा सामने आया है। अस्पताल परिसर स्विमिंग पूल बन गया। भारी बारिश के बाद ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया, जिससे सर्जिकल और डिलीवरी वार्ड जलमग्न हो गए हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NPS में बड़ा बदलाव: सरकारी कर्मचारियों को मिले दो नए फंड चुनने का विकल्प, जानें क्या होगा फायदा

मरीज के वार्डों में भी भरा पानी

नवजात शिशुओं, प्रसूताओं और गंभीर मरीजों के वार्डों में करीब एक-एक फीट पानी भर जाने से संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। मरीज और उनके तीमारदार बेड पर ही कैद रहने को मजबूर हैं। उन्हें दवा, इंजेक्शन और शौचालय जाने तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में भरे बारिश के पानी का वीडियो भी सामने आया है।

हर साल की है ये लापरवाही

​स्थानीय निवासियों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि यह लापरवाही हर साल की है, लेकिन प्रबंधन कभी नहीं जागता है। इस अव्यवस्था पर सफाई देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक गुप्ता ने माना कि पुरानी बिल्डिंग वॉटर लेवल से 5 फीट नीचे है। आगे चल रहे नई बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन की वजह से नाली ब्लॉक हो गई है, जिससे पानी का बैक-फ्लो हो रहा है।

निर्माण एजेंसी को लिखा गया पत्र

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए अलग से कोई बजट नहीं है। हालांकि, भोपाल मुख्यालय से समाधान की मांग की गई है। निर्माण एजेंसी को भी पत्र लिखा गया है। फिलहाल मुस्तैदी से पानी निकालने का काम जारी है और जल्द ही परिसर साफ कर दिया जाएगा।

अस्पताल में घुसे बारिश के पानी का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के पन्ना समेत कई जिलों में आज जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। पन्ना जिला अस्तपताल में भरे बारिश के पानी का वीडियो वायरल हो रहा है। सरकार की लापरवाही एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।

जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी स्वर्णकार (ओबीसी) कारीगरों हेतु लगभग 500 दुकानों के आवंटन की मांग

एमपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बता दें कि मानसून अब पूरे देश में आ गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो-तीन दिन तक एमपी में जमकर बारिश होने वाली है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका