रायपुर एयर कार्गो एंड लॉजिस्टिक्स समिट 2026” रायपुर एयर कार्गो सेवा के पुनः शुभारंभ से छत्तीसगढ़ के व्यापार और निर्यात को मिलेगी नई उड़ान

छत्तीसगढ़ के व्यापारिक एवं औद्योगिक परिदृश्य को समृद्ध बनाने और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को होटल बेबिलॉन इंटरनेशनल में ”रायपुर एयर कार्गो एंड लॉजिस्टिक्स समिट 2026”का सफल आयोजन संपन्न हुआ। एयर इंडिया SATS (AISATS)द्वारा एयर इंडिया और इंडिगो के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
विगत वर्षों से बंद पड़ी एयर कार्गो सेवा के पुनः प्रारंभ होने और रायपुर से ही पूर्ण डोमेस्टिक व इंटरनेशनल कंसाइनमेंट डिस्पैच की सुविधा मिलने से प्रदेश के निर्यातकों, उद्यमियों और व्यापारियों में भारी उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने अपने वक्तव्य में कहा, ”छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य होने के साथ-साथ खनिज संसाधनों में भी अग्रणी है। यहाँ के स्थानीय उत्पादों (हस्तशिल्प, वनोपज, कृषि व फार्मा उत्पाद) की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी मांग है। एयर कार्गो सेवा का पुनः शुरू होना प्रदेश के आयात-निर्यात (IMPORT- EXPORT) क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ”विकसित भारत” के संकल्प की तर्ज पर यह पहल ”विकसित छत्तीसगढ़” का रोडमैप तैयार करेगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों व उद्योगपतियों को एक नया वैश्विक मंच मिलेगा।”

कार्यक्रम के दौरान चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी एवं चेम्बर पदाधिकारियों द्वारा AISATS तथा एयरलाइंस प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए:-
1. सिंगल विंडो डॉक्युमेंटेशन व थ्रू AWB (Air Waybill)):- रायपुर से बुक होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कंसाइनमेंट्स के लिए थ्रू ए-वे बिल की सुविधा दी जाए।
फायदा:- व्यापारियों को दिल्ली या मुंबई जैसे गेटवे एयरपोर्ट्स पर दोबारा री-डॉक्युमेंटेशन और हैंडलिंग की प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी।
2. प्रतिस्पर्धी एवं एकीकृत माल-भाड़ा दरें (Integrated Freight Rates)):- डोमेस्टिक और इंटरनेशनल डिस्पैच के लिए पारदर्शी व प्रतिस्पर्धी टैरिफ तय किया जाए।
फायदा:- स्थानीय व्यापारी अपनी कुल परिवहन लागत का सटीक आकलन कर वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।
3. कोल्ड-चेन एवं टेम्परेचर-कंट्रोल्ड स्टोरेज:- टर्मिनल पर पेरिशेबल (फल-सब्जी, वनोपज व फार्मा) उत्पादों हेतु कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था हो।
फायदा:- संवेदनशील उत्पाद खराब होने से बचेंगे और उनकी गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनी रहेगी।
4. घरेलू उड़ानों में सुनिश्चित स्पेस कोटा:- रायपुर से प्रमुख महानगरों की उड़ानों में कार्गो के लिए प्राथमिकता स्पेस आरक्षित रहे।
फायदा:- माल की ऑफ-लोडिंग या अनावश्यक देरी की समस्या समाप्त होगी।
5. ट्रेड हेल्पडेस्क एवं संयुक्त कार्यशालाएं:- व्यापारियों को पैकेजिंग मानक व कस्टम्स प्रक्रिया समझाने के लिए हेल्पडेस्क व कार्यशालाएं आयोजित हों।
फायदा:- पहली बार निर्यात कर रहे नए उद्यमियों व एमएसएमई इकाइयों को झिझक दूर करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि AISATS एयर इंडिया और इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारीगण, हमारे चेम्बर परिवार के सभी साथी और उपस्थित सम्मानित व्यापारी भाइयों! आज का यह दिन छत्तीसगढ़ के व्यापारिक इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। विगत वर्षों से एयर कार्गो सेवा बंद होने के कारण हमारे प्रदेश का व्यापारी और एमएसएमई वर्ग जो पीड़ा झेल रहा था, आज उस समस्या का एक स्थायी समाधान मिलने जा रहा है।
एक व्यापारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण दो चीजें होती हैं -”समय” (Times) और ”लागत”(Cost) । जब तक रायपुर से सीधे कार्गो डिस्पैच की सुविधा नहीं थी, हमारे व्यापारियों को अपना माल सड़क या रेल मार्ग से मुंबई, दिल्ली या नागपुर जैसे शहरों में भेजना पड़ता था। वहां से कस्टम क्लियरेंस और बुकिंग में जो अतिरिक्त समय और पैसा लगता था, उससे हमारे उत्पाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महंगे हो जाते थे। लेकिन आज इस समिट के माध्यम से रायपुर से ही डोमेस्टिक और इंटरनेशनल कंसाइनमेंट डिस्पैच की सुविधा मिलना हमारे लिए एक बहुत बड़ी राहत है। अब रायपुर का माल सीधे और तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंचेगा, जिससे व्यापारियों का टर्नअराउंड टाइम (Turnaround Time) घटेगा और कार्यशील पूंजी (Working Capital) तेजी से रोटेट होगी।
समिट में उपस्थित AISATS के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)श्री रामनाथन, मुख्य परिचालन अधिकारी (COO)श्री सलीम चैधरी एवं हेड ऑफ कार्गो श्री राज महामिया, श्री हितेश वर्मा, मनमीत सिंह ब्रह्मा, पी.आर. आनंदराव (।टठ ब्वउउमतबपंस) श्री शैलेष कुमार ने छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाओं के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की।
AISATS के अधिकारियों ने कहा कि रायपुर एयर कार्गो टर्मिनल के माध्यम से मध्य भारत के इस महत्वपूर्ण राज्य को एक प्रमुख ”कार्गो गेटवे” के रूप में विकसित किया जा रहा है। एयर इंडिया और इंडिगो की नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ सुरक्षित, त्वरित और अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई।
कार्यक्रम में एविएशन, सप्लाई चेन, फ्रेट फॉरवर्डर्स, शिपर्स तथा चेम्बर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया सहित सैकड़ों प्रमुख उद्योगपति व व्यापारी उपस्थित रहे। सत्र के समापन के पश्चात नेटवर्किंग और सह-भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री- विकास आहूजा, उपाध्यक्ष- लोकेश चंद्रकांत जैन, टी. श्रीनिवास रेड्डी, राजकुमार तारवानी, दिलीप इसरानी, महेन्द्र कुमार बारोड़िया, अमरदास खट्टर, श्रीमती सोनिया साहू, राजेश गुरनानी, मंत्री- प्रशांत गुप्ता, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, जतिन नचरानी, राजेंद्र पारख, सरदार गुरजीत सिंह, शंकर पिंजानी, नितेश अग्रवाल, चेम्बर इकाई बिलासपुर कोषाध्यक्ष- अविनाश आहूजा, सदस्य- हितेश टांक, नीलेश तारवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

