छत्तीसगढ़

नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा रायपुर नगर निगम में अभियंताओं को दी गयी नवीन पदस्थापना

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम में अभियंताओं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना देने से सम्बंधित आदेश जारी किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार नगर निगम रायपुर में सहायक अभियंता कु. रश्मि भौमना जोन 1 से जोन 4, सहायक अभियंता श्री गुलाबचन्द्र कर्ष जोन 4 से जोन 9, प्रभारी सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव जोन 6 से जोन 10, सहायक अभियंता कु. रेणुका खूंटे जोन 9 से जोन 3, प्रभारी सहायक अभियंता श्री फराज फारुकी जोन 10 से जोन 2, सहायक अभियंता सुश्री जिज्ञासा जैन जोन 9 से जोन 7, सहायक अभियंता श्री मनोज साहू जोन 10 से जोन 9, श्री अबरार खान उपअभियंता जोन 8 से जोन 2, उपअभियंता श्री जयनन्दन डहरिया जोन 3 से जोन 2, उपअभियंता श्री अंकुर मिश्रा जोन 8 से जोन 4, उपअभियंता श्री सुधीर भट्ट जोन 2 से जोन 5,उपअभियंता श्रीमती अंकिता जनार्दन जोन 9 से जोन 5, उपअभियंता श्री निर्मल तिग्गा जोन 5 से जोन 6, उपअभियंता श्री कृष्ण कुमार साहू जोन 9 से जोन 6, श्रीमती अंकिता अग्रवाल जोन 4 से जोन 8, श्रीमती मनीषा निराला जोन 5 से जोन 8,उपअभियंता श्रीमती विद्या देशलहरा जोन 6 से जोन 9, उपअभियंता श्री सोहन गुप्ता मुख्यालय से जोन 9, उपअभियंता श्री अमित सरकार मुख्यालय से जोन 10 पदस्थ किये गए हैँ.

वहीं प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर को अपने वर्तमान दायित्वों सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सहायक अभियंता श्री नितिश कुमार झा को अपने वर्तमान दायित्वों सहित जलप्रदाय शाखा एवं योजना शाखा के सहायक अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उपअभियंता श्री शुभम तिवारी को अपने वर्तमान दायित्वों में से केवल नगर निगम जोन 2 के उपअभियंता पद से मुक्त करते हुए नगर निवेश शाखा, जलप्रदाय शाखा, योजना शाखा में उपअभियंता का कार्य दिया गया है. आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका