छत्तीसगढ़

Raipur News : हैंड स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई कर मार्गो को धुलमुक्त करने का अभियान

Raipur News : हैंड स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई कर मार्गो को धुलमुक्त करने का अभियान

रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रतिदिन निरन्तर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. आज इस क्रम में रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र के तहत पुराना धमतरी रोड एवं इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाली रोड की सफाई बिना बिजली, बिना बैटरी से चलने वाली हैंड स्वीपिंग मशीन की सहायता से करते हुए धूल को मुख्य मार्गो से हटाने का कार्य जोन 10 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन तांड़ी की उपस्थिति में किया गया है. मुख्य मार्गो को धूल मुक्त करने हैंड स्वीपिंग मशीन की सहायता से स्वच्छता अभियान आगे भी नगर निगम क्षेत्र में जारी रहेगा.

Back to top button
📰 E-Paper