
रायपुर वासी ध्यान दें! 11 जून की शाम को शहर की 42 टंकियों से नहीं आएगा पानी, निगम ने जारी किया अलर्ट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर – छ. ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा रावणभाटा उपकेन्द्र में 33 के.व्ही. 10 पोल स्ट्रक्चर के मध्य भूमिगत केबल डाला गया है, जिसको लाईन से जोड़ने का कार्य किये जाने के कारण दिनांक 11 जून 2026 को 33 केवी लाईन इंटेकवेल एवं फिल्टरप्लांट बंद होने के कारण 80 एम.एल.डी. एवं 150 एम.एल.डी. प्लांट बंद रहेगा। जिसके कारण 80, न्यू 80 एवं 150 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली टंकियों डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, व्लदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, वैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया) एवं संजय नगर ओव्हर हेड टैंक से दिनांक 11 जून 2026 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात शाम को जलप्रदाय नहीं होगा। दिनांक 12 जून 2026 को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगी।
उपरोक्त के अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारो एवं पावर पंपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

