छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव : निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत आज 5 नवंबर से होम वोटिंग शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मतदान दल के सभी कर्मियों को पुष्प देकर स्वागत किया।

उप निर्वाचन के लिए 4 अलग-अलग मतदान रथ विधानसभा में पहुंचकर होम वोटिंग कराएगी। मतदान रथ के माध्यम से 85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग की सुविधा दी जा रही है।

सभी मतदान दल को आज मतदान सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें रवाना किया गया है। होम वोटिंग की सुविधा 5 नवंबर से 7 नवंबर तक चलेगी। इस अवसर पर रिटर्निंग आफिसर पुष्पेंद्र शर्मा, उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper