छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम जोन 4 में लगाए गए जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में पहुँचे रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी

शिविर में 4 भवन अनुज्ञा पत्र, 6 राशन कार्ड पात्र नागरिकों को तत्काल प्रदत्त किये गए, नामांतरण आवेदन दर्ज किये गए, सफाई, पेयजल सम्बंधित प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित निदान किया गया

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के कार्यालय में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर जोन अंतर्गत सभी 7 वार्डो के रहचासी नागरिकों की सुविधा हेतु उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका प्रशासनिक तौर पर त्वरित निदान करने लगाया गया.

जोन 4 कार्यालय में लगाए गए जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सम्मिलित हुए. रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन 4 अधिकारियों को जोन अंतर्गत सभी वार्डो के रहवासी नागरिकों को सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनकर जनसमस्याओं का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया रायपुर दक्षिण विधायक ने जोन 4 अधिकारियों को वार्डवासी नागरिकों को केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की सभी लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रता अनुसार नागरिकों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.

India vs Pakistan: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, एशियन गेम्स क्रिकेट में रचा नया इतिहास

जोन 4 कार्यालय में लगाए गए जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, ब्राम्हणपारा वार्ड के पार्षद श्री अजय साहू और नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह सहित जोन 4 के अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही. बड़ी संख्या में वार्डवासी नागरिकों ने जोन 4 जोन कार्यालय में पहुंचकर जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में अपनी जनसमस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया और उन जनसमस्याओं का जोन कार्यालय द्वारा त्वरित निदान प्राप्त किया.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper