उत्तराखण्ड
Trending

राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटको के लिए हुआ बंद, रानीपुर व मोहण्ड गेट से हुई रिकॉर्ड आमदनी

हरिद्वार । हाथियों का घर तथा बाघों का अभयारण्य कहे जाने वाले राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 जून से सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। मानसून सीजन की समाप्ति के बाद अब इसे 15 नवंबर को पर्यटको के लिए खोला जाएगा।

इस बार पार्क के सभी गेटों से बड़ी संख्या में पर्यटक वन्यजीवो के दीदार को पहुंचे, साथ ही इस बार हरिद्वार रेंज स्थित रानीपुर गेट से पिछले वर्ष की तुलना मे दोगुनी कमाई हुई है। पिछले वर्ष रानीपुर गेट से लगभग 9 लाख 58 हजार की आमदनी हुई थी जो इस बार बढकर 17 लाख 36 हजार की हुई है, तो वहीं व चीलावाली के मोहण्ड गेट ने भी पूर्व वर्षो के विपरीत राजस्व अर्जन के नए रिकॉर्ड बनाये है। साथ ही चीला व मोतिचूर ने भी लोगो को आकर्षित करते हुए खासा राजस्व कमाया है। सभी चार गेटों से पार्क को एक करोड़ तेइस लाख का राजस्व मिला।

इस बार भारतीय पर्यटको के साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी वृध्दि हुई है। सभी गेटो मे इस बार 51500 सैलानियों ने भ्रमण किया। इनमे दो हजार विदेशी पर्यटक भी शामिल है। विगत वर्ष 46 हजार के करीब सैलानी राजाजी पंहुचे थे, जिनमें 1400के करीब विदेशी नागरिक थे।

सभी चार गेटों से प्राप्त राजस्व के क्रम में रानीपुर से 17.36 लाख, मोहण्ड से 35.27 लाख, चीला से 53.20 लाख तथा मोतिचूर 17.13 लाख के राजस्व की प्राप्ति हुई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper