छत्तीसगढ़

Rajdhani News: योजना से 1343 लोग हुए लाभान्वित, महतारी वंदन योजना में 233 पात्र महिलायें पंजीकृत

Rajdhani News: योजना से 1343 लोग हुए लाभान्वित, महतारी वंदन योजना में 233 पात्र महिलायें पंजीकृत

रायपुर। राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण प्रगति पर है । आज केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 के भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के पवार समाज भवन चंगोराभाठा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का शिविर दिन की दूसरी पाली में लगाया गया। शिविर की व्यवस्था का अवलोकन नगर निगम की वार्ड क्रमांक 67 के पार्षद श्री उत्तम साहू, जोन 5 जोन कमिष्नर श्री सुषील कुमार चैधरी, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। शिविर में राज्य शासन की महतारी वंदन योजना का स्टाल लगाया गया, जिसमें पात्र 233 महिलाओं का पंजीयन किया गया। महतारी वन्दन योजना के सम्बन्ध में जानकारी 343 महिलाओं ने प्राप्त की। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 2535 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 1343 नागरिक पंजीकृत किये गये। शिविर में केन्द्र सरकार की लोक हितकारी पीएम विश्वकर्मा योजना से 80, पीएम आवास योजना से 25 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए। आयुष्मान कार्ड 57 नागरिको को तत्काल बनाकर दिये गये । स्वास्थ्य षिविर में 843 नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी 957 नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में पहुंचकर प्राप्त की । पीएम उज्जवला योजना में लाभ हेतु पात्र 70 महिलाओं को पंजीकृत किया गया । विकसित भारत संकल्प यात्रा के वार्ड क्रमांक 67 के शिविर में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में 38 नागरिकों ने भाग लिया । वहीं 35 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वतः नागरिको को सुनायी। शिविर में 580 नागरिकों को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प दिलवाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका