मीशो पर राखी के ऑर्डर्स में 36% की वृद्धि, नॉन-मेट्रो भारत और छोटे विक्रेताओं ने बढ़ाई त्योहारी मांग
नॉन-मेट्रो बाजारों से आए लगभग 73% ऑर्डर्स, जबकि विक्रेताओं की भागीदारी में सालाना लगभग 72% की वृद्धि; परंपरा और पर्सनलाइजेशन ने त्योहारी खरीदारी को दिया नया आयाम
रायपुर: पिछले एक महीने के दौरान मीशो पर राखी की खरीदारी में तेजी देखने को मिली। इस दौरान प्लेटफॉर्म ने पिछले वर्ष की समान राखी शॉपिंग अवधि की तुलना में ऑर्डर्स में लगभग 36% की वृद्धि और GMV में लगभग 38% की वृद्धि दर्ज की। इस वर्ष मीशो पर राखी के कुल ऑर्डर्स में लगभग 73% हिस्सेदारी नॉन-मेट्रो भारत की रही। यह दर्शाता है कि देश के बड़े शहरों से आगे अब छोटे शहर भी त्योहारी ई-कॉमर्स की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सबसे तेज वृद्धि टियर 3 और टियर 4 बाजारों में दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश के छोटे औद्योगिक शहर दादरी ने लगभग 105% सालाना वृद्धि के साथ सबसे आगे स्थान बनाया। इसके बाद नबरंगपुर (ओडिशा), कासगंज, धमतरी और नैनपुर (मध्य प्रदेश) जैसे शहरों में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। इस राखी सीजन में ग्राहकों के भुगतान व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिला। मीशो पर 58% राखी ऑर्डर्स प्रीपेड माध्यमों से किए गए, जो प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन खरीदारी के प्रति ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
त्योहारी मांग ने अधिक कारोबारियों को भी प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित किया। राखी उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं की संख्या में सालाना 72% की वृद्धि दर्ज की गई। अधिक छोटे व्यवसायों और उद्यमियों ने अपने प्रोडक्ट कैटलॉग का विस्तार करते हुए देशभर में त्योहारी मांग का लाभ उठाया। नए डिजाइन और फॉर्मेट के बावजूद पारंपरिक राखियों की मांग मजबूत बनी रही। इस सीजन में ग्रीटिंग कार्ड के साथ आने वाला ब्रेसलेट-स्टाइल राखी सेट सबसे अधिक बिकने वाला उत्पाद रहा।
इसके साथ ही ग्राहक अपने त्योहार को अधिक व्यक्तिगत और खास बनाने वाले विकल्प भी तलाशते नजर आए। पर्सनलाइज्ड नेम राखियों की मांग में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो ऐसे गिफ्टिंग विकल्पों के प्रति बढ़ती पसंद को दर्शाती है जिन्हें खास तौर पर प्राप्तकर्ता के लिए तैयार किया गया हो। राखी 2026 ने मीशो पर त्योहारी ई-कॉमर्स के बढ़ते दायरे को एक बार फिर रेखांकित किया। छोटे शहरों से बढ़ती मांग, प्रीपेड ऑर्डर्स में वृद्धि और विक्रेताओं की बढ़ती भागीदारी ने यह दिखाया कि मीशो भारत के अधिक से अधिक उपभोक्ताओं और उद्यमियों को ई-कॉमर्स से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
