मनोरंजन

PM मोदी को लीग की सफलता में राम चरण ने धनुष भेंट किया

अभिनेता राम चरण ने आज आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) के चेयरमैन अनिल कामिनेनी और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

वेब-डेस्क :- अभिनेता राम चरण ने आज आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) के चेयरमैन अनिल कामिनेनी और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात लीग के पहले सीज़न की सफल समाप्ति के उपलक्ष्य में हुई।
इस दौरान टीम ने प्रधानमंत्री को एक प्रतीकात्मक धनुष भेंट किया, जो लीग की सफलता का प्रतीक था।

क्या है आर्चरी प्रीमियर लीग ?
अनिल कामिनेनी के नेतृत्व में शुरू हुई आर्चरी प्रीमियर लीग का उद्देश्य देशभर में तीरंदाजी को पुनर्जीवित और प्रोत्साहित करना है। यह लीग प्रतिभाशाली तीरंदाजों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिता और मंच प्रदान करती है, साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को समर्थन देने के लिए एक सशक्त व्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा है स्वावलंबन का वैश्विक प्रतीक – Pratidin Rajdhani

राम चरण ने PM से किया विचार साझा
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अपने विचार साझा करते हुए राम चरण ने कहा,
“हमारे माननीय प्रधानमंत्री से मिलना और आर्चरी प्रीमियर लीग के उद्देश्य पर चर्चा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। तीरंदाजी हमारे सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और एपीएल के माध्यम से हम इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से स्थापित करना चाहते हैं। भारत में इस क्षेत्र में अपार प्रतिभा है, और यह मंच उन्हें विश्व स्तर पर सफलता दिलाने में मदद करेगा।”

इस अवसर पर राम चरण के साथ उपासना कामिनेनी कोनीडेला भी मौजूद थीं। उन्होंने श्री और श्रीमती चिरंजीवी की ओर से प्रधानमंत्री को बालाजी की मूर्ति और पारंपरिक पूजा किट भेंट की।
मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने लीग के तीरंदाजों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें एपीएल के पहले सीज़न की मुख्य उपलब्धियों को साझा किया गया।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper