व्यापार
Trending

रामगढ़ एसपी ने वॉल्कन बजाज शोरूम में सीएनजी बाइक किया लॉन्च

ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लोकप्रिय होगी बाइक: एसपी

रामगढ़ । विश्व की पहली सीएनजी बाइक बजाज कंपनी ने लॉन्च की है। रामगढ़ शहर के वॉल्कन बाजार शोरूम में रविवार को एसपी अजय कुमार ने पल्सर एन-25 के नए मॉडल को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी और शोरूम के कर्मियों को बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

एसपी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की वजह से हमारा समाज बीमार हो रहा है। सीएनजी बाइक इन सब प्रदूषण को तो दूर करेगी ही, साथ ही इसका बेहतरीन मॉडल और लुक ग्राहकों को भी पसंद आएगा।

ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

एसपी ने बताया कि पूरी दुनिया अब कृत्रिम चीजों से हटकर प्राकृतिक चीजों पर निर्भर हो रही है। पहले थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर में सीएनजी का इस्तेमाल होता था। लेकिन अब टू व्हीलर भी सीएनजी के साथ सुरक्षित साबित होगा। उन्होंने बताया कि कंपनी का यह बेहतरीन फीचर लोगों को अच्छा लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking: महाराष्ट्र में सीएम पद के कयासाें पर लगा विराम  , फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, जानें कब लेंगे शपथ  

उन्होंने कहा कि सीएनजी टैंक किसी भी परिस्थिति में विस्फोट नहीं करेगा, चाहे दुर्घटना कितनी भी बड़ी हो। कंपनी इस मानक पर अगर खरी उतरती है, तो सीएनजी बाइक की सड़कों पर एक नई पहचान बन सकती है। इस मौके पर शोरूम के मालिक दिनेश पोद्दार, वत्सल पोद्दार, विवेक पोद्दार, शोरूम मैनेजर अभिजीत कुमार सिंह, मोहित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें : घर में एक से अधिक शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper