छत्तीसगढ़

Video : बिजली विभाग के दफ्तर में लगी आग, दमकल की गाड़ियां पहुंची

बिजली विभाग के दफ्तर में लगी आग, दमकल की गाड़ियां पहुंची

रायपुर। राजधानी से एक बड़ी खबर है कि भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयानक है कि धुंए इस आसमान काला हो गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के दफ्तर में रखें ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी है। इस भीषण आग में ब्लास्ट भी हो रहे हैं। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

 

Back to top button
📰 E-Paper