व्यापार

आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाया, गवर्नर मल्‍होत्रा ने किया ऐलान

रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 6.25 फीसदी किया

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट 6.5 फीसदी से घटकर 6.25 फीसदी हो गया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज इसका ऐलान किया। रेपो रेट में इस कटौती से लोन सस्ता होगा और ईएमआई भी घटेगी।

ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड

संजय मल्होत्रा ने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद लिए गए फैसले की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि छह सदस्यीय समिति ने आम सहमति से रेपो रेट को 0.25 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी करने का निर्णय किया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: पांचवीं -आठवीं परीक्षा की समय सारिणी जारी, देखें पूरा शेड्यूल

गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। जबकि चालू वित्त वर्ष आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी पर रहने के अनुमान को बरकरार रखा है।

ये खबर भी पढ़ें : महिलाओं के ऑफिस वियर के लिए स्मार्ट विकल्प।

संयज मल्‍होत्रा ने कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 4.2 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में इसके 4.8 फीसदी रहने की संभावना है। गौरतलब है कि आरबीआई ने फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा था।

ये खबर भी पढ़ें : 2025 होंडा एक्टिवा भारत में 80,950 रुपये में लॉन्च

 

Back to top button
📰 E-Paper