खेल

RCB vs KKR IPL 2026 : RCB ने KKR को 6 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा शतक

RCB vs KKR IPL 2026 : आईपीएल सीजन 19 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली नाबाद 105 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ RCB टेबल टॉप पर पहुंच गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

KKR के लिए बल्लेबाजी में अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 71 रन की शानदार पारी खेली। यह रघुवंशी का मौजूदा सीजन में चौथा अर्धशतक रहा। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 48, कैमरून ग्रीन ने 32, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 19 और फिन एलन ने 18 रन का योगदान दिया।

RCB के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और जोश हेज़लवुड ने 1-1 सफलता हासिल की। वहीं बल्लेबाजी में बेंगलुरु से देवदत्त पडिक्कल 39 और जैकब बेथेल 15 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने शतक लगाया। कोहली 60 गेंद पर नाबाद 105 रन बनाए। KKR से कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। सुनील नारायण ने एक विकेट लिया।

RCB और KKR की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका